• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में तेंदुआ का आतंकी इलाके में दहशत का माहौल है।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी प्रखंड के डांगराभिटा में तेंदुआ का आतंक से इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को एक तेंदुआ डांगरभिटा के एक घर में घुस आया और एक बकरी को घायल कर दिया। साथ ही दूसरी बकरी को लेकर भाग गया। सूचना मिलने के बाद आज टुकरियाझार वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं घटना के बाद से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। टुकरियाझार वन विभाग के बीट अधिकारी ने कहा कि पूरी घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के साथ ही मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *