• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग सत्र 2023-24 ए डिवीजन का आज नोवा मुकाबला जीसीसी सीनियर बनाम डार्क नाइट के बीच 35-35 ओवर का खेला गया।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

टॉस जीसीसी सीनियर ने जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.5 ओवर मे सभी विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। जिसमें दीपक ने 30 गेंद का सामना कर पांच चौके और चार छक्के की मदद से 57 रन, इब्राहिम ने 11 गेंद का सामना कर दो चौके एवं तीन छक्के की मदद से 29 रन एवं साकिब कमर ने 20 गेंद का सामना कर एक चौके और दो छक्के की मदद से 21 रन बनाएं। वही डार्क नाइट की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनूप ने तीन विकेट, अब्बू ओसामा ने दो विकेट, जीशान और मुकेश ने दो दो विकेट एवं अबरार आलम ने एक विकेट हासिल किया। 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डार्क नाइट 30.5 ओवर खेल कर 163 रन ही बना सके। जिसमें कुंदन दास ने 24 गेंद का सामना कर तीन चौके एवं तीन छक्के की मदद से 40 रन, आसिफ ने 36 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन एवं ओसामा ने 45 गेंद का सामना कर दो चौके की मदद से 17 रन बनाएं। वही जीसीसी सिनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए तबरेज आलम ने पांच विकेट, इब्राहिम तीन विकेट केसरआलम ने एक विकेट एवं वारिस अली ने एक विकेट हासिल किया। 5 विकेट लेने वाले जीसीसी सीनियर के तबरेज आलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच तबरेज आलम को वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी विकास शर्मा ने मेडल पहना कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *