अररिया नगर थाना क्षेत्र के रहिका टोला वार्ड नंबर 17 स्थित एक किराए के गोदाम में रखे गर्म कपड़े व फलों को टोकड़ी को चोरी कर भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया गया। इसको लेकर रहिका टोला निवासी दीपक कुमार भगत पिता कैलाश भगत ने नगर थाना में चोरी होने का एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। रात में खटखट की आवाज सुनकर जब वे जगे तो अज्ञात चोर को चोरी करके भागते हुए पाया। जिसे खदेड़ कर पकड़ने पर अज्ञात चोर द्वारा ईंट पत्थर से वार कर दिया गया। जिससे उनका माथा फट गया। शोरगुल की आवाज को सुनकर पड़ोसी के जगने पर भागते चोर नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नंबर 09 निवासी सोनू कुमार सिन्हा पिता बबलू सिन्हा को पकड़कर नगर पुलिस के हवाले किया गया। जिसमें नगर थाना से मिली जानकारी अनुसार उक्त आरोपी को चोरी करते है पकड़े जाने के आरोप में कांड संख्या 73/24 दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply