1 फरवरी 1785: वॉरेन हेस्टिंग्स ने काउंसिल की बैठक में अंतिम बार हिस्सा लिया और फिर बंगाल के गवर्नर जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया।
1 फरवरी 1797: लार्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के तौर पर शपथ ली।
1 फरवरी 1831: कलकत्ता में पहली ललित कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
1 फरवरी 1835: ईस्ट इंडिया कंपनी ने दार्जिलिंग क्षेत्र को सिक्किम से लीज पर ले लिया।
1 फरवरी 1855: ईस्ट इंडिया रेलवे का औपचारिक उद्घाटन।
1 फरवरी 1881: दिल्ली में सेंट स्टीफन कालेज की स्थापना। यह दिल्ली का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित कालेज है।
1 फरवरी 1884: डाक बीमा योजना की शुरुआत
1 फरवरी 1884: ऑक्सफर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के 10 खंडों में से पहला खंड लंदन में प्रकाशित हुआ। इसका अंतिम खंड 1928 में छपा।
1 फरवरी 1922: महात्मा गांधी ने भारत के तत्कालीन वायसराय को पत्र लिखकर बताया कि वह अपने आंदोलन को गति दे रहे हैं और असहयोग आंदोलन अब सविनय अवज्ञा आंदोलन होगा।
1 फरवरी 1949: प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने एसोसिएटिड प्रेस ऑफ इंडिया का अधिग्रहण किया।
1 फरवरी 1977: भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय की नई दिल्ली में स्थापना। इसमें रेलवे के विकास की यात्रा के सभी पड़ावों को बड़े जतन से सहेजा गया है।
1 फरवरी 2002: अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
1 फरवरी 2003: अंतरिक्ष से वापिस लौटते हुए अमेरिका का अंतरिक्ष यान कोलंबिया पृथ्वी के वातावरण में आते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में भारत की कल्पना चावला सहित सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
1 फरवरी 2004: सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 250 से ज्यादा लोगों की मौत और 244 घायल।
1 फरवरी 2006: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिस्र और नाइजर से पोलियो के उन्मूलन की सूचना दी और केवल भारत, अफगानिस्तान, नाइजीरिया और पाकिस्तान में इसकी मौजूदगी की बात कही। कुछ देशों में इसका संक्रमण दोबारा लौटने की भी जानकारी दी।
1 फरवरी 2009: भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता।
1 फरवरी 2013: नेटफ्लिक्स ने ‘हाउस आफ लॉर्डस’ धारावाहिक की सभी 13 कड़ियां रिलीज कीं। यह नेटफ्लिक्स के लिए बना पहला धारावाहिक था। टेलीविजन के किसी धारावाहिक की सभी कड़ियों को एक साथ देखना अपने आप में एक नया अनुभव था, जो तेजी से लोकप्रिय हुआ।
सारस न्यूज, वेब डेस्क।