Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में चारपहिया वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत।

सारस न्यूज, सिलिगुड़ी।

चारपहिया वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। यह घटना फांसीदेवा थाना क्षेत्र के धामनगछ इलाके की है। मृतक का नाम मोहम्मद सोलेमान है। वह सहानंदजोत निवासी था।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को रात मोहम्मद सोलेमान बाइक लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहा था। तभी ग्वालटोली से फूलबाड़ी की ओर जा रही एक चारपहिया वाहन ने बाइक में मारी ठोकर। घटना में बाइक सवार मोहम्मद सोलेमान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फांसीदेवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को बरामद कर फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चार पहिया वाहन का चालक फरार है। फांसीदेवा थाने की पुलिस तलाश में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *