• Wed. Feb 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में एनएफ रेलवे ने इलेक्ट्रिक पैसेंजर को दिखाए हरी झंडी।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलिगुड़ी एनएफ रेलवे ने आज पहले इलेक्ट्रिक पैसेंजर लोको का उद्घाटन किया है। कटिहार डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने सिलीगुड़ी जंक्शन पर नए लोको को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक पैसेंजर लोको को वाराणसी में करीब 11.30 करोड़ रूपये की लागत से बनाया गया है। अब तक सिलीगुड़ी में 13 इलेक्ट्रिक लोको थे। लेकिन इनका इस्तेमाल मालगाड़ी चलाने के लिए किया जाता था।आज से इलेक्ट्रिक लोको पैसेंजर की शुरुआत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *