सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी: तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी ने सिलीगुड़ी में माध्यमिक छात्र -छात्राओं
के लिए फ्री ई-रिक्शा सेवा शुरू की है। आज बृहत्तर ई-रिक्शा यूनियन की ओर से 200 टोटो को सड़क पर उतारा गया। ये सभी टोटो माध्यमिक छात्र -छात्राओं को सेवा प्रदान करेगा। हालांकि, सुबह में ठंड के मौसम के कारण परीक्षार्थियों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ई-रिक्शा यूनियन के सचिव राकेश पाल ने कहा कि परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए 200 टोटो सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों और अभिभावकों को केंद्र तक निःशुल्क पहुंचाया जाएगा।
