सारस न्यूज, वेब डेस्क।
8 फरवरी 1265 -आज के दिन ही ‘इलखानी साम्राज्य’ के संस्थापक हुलेगु खान का निधन हुआ था।
8 फरवरी 1785- वॉरेन हेस्टिंग्स भारत से रवाना।
8 फरवरी 1872- अंडमान में कालापानी की सजा काट रहे शेर अली ने सेल्यूलर जेल में भारत के वाइसराय लार्ड मेयो पर हमला करके उनकी हत्या की।
8 फरवरी 1897- जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म। वह देश के तीसरे राष्ट्रपति बने।
8 फरवरी 1939 -आज के दिन ही भारत के 12वें ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’ जेम्स माइकल लिंगदोह का जन्म हुआ था।
8 फरवरी 1941- गजलों को सरल शब्दों और सुरीले संगीत के साथ अपनी मखमली आवाज से सजाने वाले जगजीत सिंह का जन्म।
8 फरवरी 1943- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से एक नौका के जरिये जापान रवाना।
8 फरवरी 1951 -आज ही के दिन हिंदी के मंचीय कवियों में से एक अशोक चक्रधर का जन्म हुआ था।
8 फरवरी 1952 -आज ही के दिन महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी थीं।
8 फरवरी 1963 -आज के दिन ही क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन का जन्म हुआ था।
8 फरवरी 1971- दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नासडैक की शुरुआत। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट पर करीब पांच दशकों से नासडैक वित्तीय बाजार का केन्द्र बना हुआ है।
8 फरवरी 1986- दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरू।
8 फरवरी 1994- भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली का सर्वाधिक विकेट का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
8 फरवरी 2006 -आज ही के दिन सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच 3 समझौते संपन्न हुए थे।
8 फरवरी 2008- आज के दिन ही बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
8 फरवरी 2009 -आज ही के दिन श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हुए हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ के नीचे दब गए थे।
