Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा नेता किमी आनंद ने कल सुबह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर दी उन्हें शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य का किया कामना।

सारस न्यूज, अररिया।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित करते अररिया भाजपा नेता किमी आनंद।
अररिया भाजपा के लोकसभा संयोजक सह मीडिया प्रभारी अभिनव कुमार उर्फ किमी आनंद पटना पहुंचकर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर उन्हें बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उप मुख्यमंत्री के कार्यालय में मिलकर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। किमी आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार भाजपा के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी के उपमुख्यमंत्री बनने पर उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई दिया है। बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनने से बिहार को जंगल राज से मुक्ति मिलेगी। डबल इंजन की सरकार में बिहार का चहुंमुखी विकास होगा। बिहार में राम राज्य आयेगा।
भाजपा नेता किमी आनंद ने कहा कि भाजपा दबाव व जोड़ तोड़ की राजनीति नहीं करती।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अनुभव व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कर्तव्यनिष्ठा से बिहार विकास का नया आयाम गढ़ेगा। अब एनडीए बिहार में लोकसभा में क्लीन स्वीप करेगा व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में बिहार की महत्व भूमिका रहेगी। किमी आनंद ने मां खागेश्वरी से प्रार्थना करते हुए बड़े भाई समान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित भाजपा परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *