• Sat. Apr 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रधाननगर थाने की पुलिस ने बीती रात अपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम अर्जुन प्रसाद उम्र (22) है। वह एक नंबर वार्ड के मल्लागुड़ी इलाके का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार, एक नंबर वार्ड के कुल्लीपाड़ा अंडरपास इलाके में बीती रात प्रधाननगर थाना की पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में अर्जुन प्रसाद नामक एक युवक को हिरासत में लिया। जब युवक की तलाश ली तो उसके कमर से आग्नेयास्त्र बरामद हुआ।
जिसके बाद पुलिस ने युवक को गैर कानूनी तरीके से आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस की तरफ से बताया गया है कि आरोपी युवक नामजद अपराधी है। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *