• Tue. Feb 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

11 फ़रवरी, का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटना।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

11 फरवरी 1847 – अमेरिका के महान आविष्कारक थॉमस एडिसन का जन्म। एडिसन के नाम पर अकेले एवं संयुक्त रूप से 1093 पेटेंट हैं, जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है।

11 फरवरी 1933 – गांधी जी के साप्ताहिक प्रकाशन ‘हरिजन’ का पहला अंक पुणे से प्रकाशित।

11 फरवरी 1956 – ब्रिटेन के दो राजनयिक जो पांच वर्ष पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे, सोवियत संघ में दोबारा दिखे।

11 फरवरी 1963 – वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध से पहले सोवियत संघ ने भारत को 12 मिग लड़ाकू विमान देने का जो वादा किया था, उसकी पहली खेप के तौर पर चार विमान बम्बई (अब मुंबई) पहुंचे।

11 फरवरी 1977 – देश के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद का निधन।

11 फरवरी 1979 – आयतुल्लाह खामेनी के समर्थकों ने ईरान की राजधानी तेहरान पर कब्जा किया। सेना अपनी बैरकों में वापस लौट गई और मौजूदा शासन को बचाने के लिए हथियार उठाने से इंकार कर दिया।

11 फरवरी 1990 – दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद का विरोध करने वाले महान नेता नेल्सन मंडेला को कैद से रिहा किया गया।

11 फरवरी 1997 – भारतीय खगोल भौतिकविद् जयंत वी नार्लीकर को यूनेस्को के ‘कलिंग पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 1996 के लिए दिया गया।

11 फरवरी 2003 – इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने विश्वकप का अपना मैच खेलने से इंकार कर दिया क्योंकि वह जिम्बाब्वे में खेला जाने वाला था। विश्व कप क्रिकेट में आयोजन स्थल के कारण मैच न खेलने का यह अपने आप में पहला वाकया था।

11 फरवरी 2003 -सऊदी अरब में हज के दौरान मची भगदड़ में तीन भारतीयों सहित 20 लोग मारे गये।

11 फरवरी 2009 -असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।

11 फरवरी 2010 – भारत और ब्रिटेन के बीच असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *