• Tue. Feb 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

12 फ़रवरी, का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटना।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

12 फरवरी 1742- महान मराठा दिग्गज नाना फडनवीस का जन्म।

12 फरवरी 1809- ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।

12 फरवरी 1824 – दिन ही आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी संन्यासी दयानंद सरस्वती का जन्म हुआ था।

12 फरवरी 1882 -आज के दिन ही मशहूर बंगाली कवि सत्येन्द्रनाथ दत्त का जन्म हुआ था।

12 फरवरी 1919- आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ नवाब सैयद मोहम्मद बहादुर का निधन हुआ था।

12 फरवरी 1922- महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आंदोलन को समाप्त करने के लिए राजी किया।

12 फरवरी 1928- गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह के संकेत दिए।

12 फरवरी 1948- महात्मा गांधी की अस्थियों को इलाहाबाद में गंगा नदी सहित विभिन्न पवित्र स्थलों पर विसर्जित किया गया।

12 फरवरी 1972- आज ही के दिन भारतीय-अमरीकी अभिनेता अजय नायडू का जन्म हुआ था।

12 फरवरी 1975- भारत को चेचक से मुक्त देश घोषित किया गया।

12 फरवरी 1994- चोरों ने नार्वे के महान चित्रकार एडवर्ड मंक की विश्वप्रसिद्ध रचना ‘द स्क्रीम’ को चुरा लिया। हालांकि बाद में इस कृति को बरामद कर लिया गया।

12 फरवरी 1996- फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फ़िलिस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।

12 फरवरी 1998- आज ही के दिन हिंदी फिल्म हास्य अभिनेता ओम प्रकाश का मुंबई में निधन हो गया था।

12 फरवरी 2002- पाकिस्तान के अधिकारियों ने अमेरिकी पत्रकार डैनियल पर्ल के अपहरण के संदेह में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अहमद उमर शेख को गिरफ्तार किया।

12 फरवरी 2009- भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया। यह भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि थी।

12 फरवरी 2009- आज के दिन ही कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *