• Wed. Feb 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने तीन रेंजर साइकिल को किया बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने अलग-अलग इलाको से चोरी हुई तीन कीमती रेंजर साइकिल बरामद की है। साथ ही इस घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि 11 फरवरी को पानीटंकी चौकी में साइकिल चोरी की एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद राजा (30) को गिरफ्तार किया और एक साइकिल भी बरामद की। बाद में आरोपी से पूछताछ के बाद संतोष कुमार शाह(44), अशोक राय (30) और मोहम्मद आरिफ हसन (54) के नाम सामने आए। जिसके बाद अभियान चलाकर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। आज चारों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *