25 फरवरी 1586 -मुगल बादशाह अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक राजा बीरबल एक बागी कबीले के साथ लड़ाई में मारे गए।
25 फरवरी 1760 – लॉर्ड क्लाइव ने पहली बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया। भारत में अंग्रेजों की हुकूमत कायम करने में अहम भूमिका निभाने वाला रॉबर्ट क्लाइव ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त प्रथम गवर्नर था।
25 फरवरी 1894 – आध्यात्मिक गुरु, सूफी, वेदांत और रहस्यवादी दर्शन से प्रभावित मेहर बाबा का जन्म।
25 फरवरी 1956 – सोवियत राष्ट्रपति निकिता क्रुशचेव ने कम्युनिस्ट पार्टी में एक सनसनीखेज भाषण में जोसेफ स्तालिन की निंदा करते हुए उन्हें बर्बर तानाशाह बताया।
25 फरवरी 1964 -विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज मोहम्मद अली, जिन्हें उस समय कैसियस क्ले के नाम से जाना जाता था, ने सोनी लिस्टन को सातवें राउंड में हराकर विश्व हैवीवेट खिताब अपने नाम किया।
25 फरवरी 1986 – फिलीपीन में 20 बरस तक तानाशाही शासन करने वाले राष्ट्रपति फर्डिनाड मार्कोस सत्ता और देश छोड़कर अमेरिका भाग गए। उनकी जगह कोराजोन अकीनो ने शासन की बागडोर संभाली।
25 फरवरी 1988 – भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाले देश में बने पहले प्रक्षेपास्त्र पृथ्वी का सफल परीक्षण किया।
25 फरवरी 1992 – अज़रबैजान के कोजलय में अर्मेनियाई सैनिकों ने 613 आम नागिरकों को मार दिया।
25 फरवरी 1995 – असम में ट्रेन में दो बम फटने से सेना के कम से कम 22 जवान और पांच असैनिकों की मौत।
25 फरवरी 2001 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन।
25 फरवरी 2010 – नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रुका बातचीत का सिलसिला दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत से फिर शुरू हुआ।
सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

Leave a Reply