Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में स्वामी विवेकानंद चेतना मंच के द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।


सारस न्यूज, किशनगंज।


रविवार को ठाकुरगंज नगर स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद चेतना मंच जिला इकाई किशनगंज के द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में किशनगंज जिले के 4 सौ गांव के महिला जनजाति समाज के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए। प्रशिक्षण शिविर में आरएसएस के सह क्षेत्रीय प्रचारक राम कुमार एवं संघ के असम प्रांत कार्यकारिणी सदस्य भरत कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण सर्वोपरि है। देश की सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। भारत विश्व गुरु आज भी है। विश्व स्तर पर भारत प्रथम पंक्ति में है। कार्यक्रम में विभाग संघ कार्यवाह सुखदेव सिंह ने कहा कि विवेकानंद युवा के साथ साथ एक शिक्षित और ज्ञानवान प्रखर वक्ता भी थे। स्वामी विवेकानंद हमे निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते हैं। उनसे प्रत्येक युवा को कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करने के लिए जिले भर में सेवा कार्यों को नित-निरंतर करते हुए आगे बढ़ना है। यह काम तब तक करना है जब तक हमें लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। इस मौके पर विभाग प्रचारक चंदन कुमार, जिला कार्यवाह हरदेव सिंह, विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख उमेश ठाकुर एवं विवेकानंद चेतना मंच जिला संयोजक अभिनव मोदी, देव दास, कृष्ण कुमार वैध, नगर कार्यवाह शिवशंकर महतो, पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल, अमित सिन्हा, मोहन लाल सिंह, तरुण सिंह, गोपाल सिंह, अनिल महाराज, अनिल साह, प्रदीप सिंह, बुलैन सिंह, राम उदगार महतो, मुकेश हेंब्रम, विजय साह, अनिल साह, अखिल साहा, प्रो मीना कुमारी, रेखा मिश्र, लिपि मोदी, बबिता मुर्मू, दिगंबर कुमार, हंसराज नखत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *