राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
रामपुर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 1 बोतल शराब के साथ दो युवक हसन राजा और राजेश कुमार दास, बहादुरगंज निवासी को गिरफ्तार किया। साथ ही एक स्कॉर्पियो को जप्त किया गया। उत्पाद विभाग की ओर से करवाई सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। वहीं मंगलवार को गिरफ्तार दोनों युवक का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर मध निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक के हिरासत में जेल भेज दिया।
