• Wed. Dec 31st, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

संदेह के चलते पति ने कुदाल से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। मृतक पत्नी का नाम कनिका राय(52) है। हालांकि, परिवार का दावा है कि मानसिक परेशानी के कारण पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। यह घटना सोमवार शाम को राजगंज के पानीकौरी ग्राम पंचायत अंतर्गत जुगनीडांगा इलाके की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम डोलो राय(55) है। पारिवारिक और स्थानीय सूत्रों के अनुसार डोलो राय और कनिका राय दोनों चाय बागान श्रमिक हैं। दंपति के दो बेटे और एक बेटी है। सबसे बड़े बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। दंपत्ति के बीच-बीच में झमेला होते रहता था। सोमवार शाम को भी विवाद हुआ। तभी पति ने पत्नी पर कुदाल से वार कर दिया। उस वक्त घर में उन दोनों के अलावा कोई नहीं था।
स्थानीय लोगों की मदद से कनिका राय उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *