सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में एनजेपी थाने की पुलिस ने फूलबाड़ी संलग्न अमाईदिघी सीमा से एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद जसीमुद्दीन (22 वर्ष) है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात फुलबाड़ी अमाईदिघी इलाके में एक युवक को स्थानीय लोगों ने संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक से पूछताछ पर पुलिस को पता चला कि वह बांग्लादेश के ठाकुरगांव का रहने वाला है। वह काम के लिए बांग्लादेश से भारत में प्रवेश किया है। गिरफ्तार युवक को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।