सिलीगुड़ी जिला अस्पताल मोड़ पर एक दामाद द्वारा अपने ही सास का हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मोहम्मद शाहिद नामक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के कारण अपनी सास रुकसाना खातून और पत्नी सकीना खातून पर चाकू से हमला किया। इस घटना में रुकसाना खातून की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उसे सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, सकीना खातून को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मोहम्मद शाहिद और सकीना की शादी सात साल पहले हुई थी। तभी से परिवार में अशांति चल रही थी। इसके बाद सकीना ससुराल छोड़कर मायके चली गई। इसके बाद भी पारिवारिक विवाद हो रहा था। आज सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के पास आरोपी मोहम्मद शाहिद के साथ अपनी पत्नी और सास से विवाद हुआ। उसी वक्त उसने अपने बैग से चाकू निकाला और दोनों पर हमला कर दिया। बाद में स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे सिलीगुड़ी थाने के हवाले कर दिया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply