• Thu. Apr 9th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्तर बंगाल के दौरे पर आ रही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को उत्तर बंगाल के दौरे पर आ रही है। सिलीगुड़ी संलग्न फूलबाड़ी के वीडियोकॉन मैदान में मुख्यमंत्री एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। जिसकी तैयारियां चल रही हैं।

मालूम हो कि रविवार को ब्रिगेड के जनगर्जन मंच से तृणमूल ने लोकसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री फिर से उत्तर बंगाल का दौरे पर आ रही है। मुख्यमंत्री कल उत्तर बंगाल के दौरे पहुंचेगी और और उत्तर कन्या में रात्रि विश्राम करेंगी।

13 मार्च को वह उत्तर कन्या के पास फूलबाड़ी स्थित वीडियोकॉन मैदान में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। उस सभा से मुख्यमंत्री कई सरकारी सेवाओं को आम लोगों के हाथों में सौंपने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *