• Thu. Mar 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

विभिन्न कांडों के 14 आरोपी गिरफ्तार, बरामद 09 ग्राम स्मैक, 190 लीटर शराब व 04 वाहन की बरामदगी सहित वाहन जांच में 2.5 हजार वसूला जुर्माना।

सारस न्यूज, अररिया।

जिले के विभिन्न थाना व ओपी क्षेत्र से 14 आरोपी को गिरफ्तार कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी एसपी अमित रंजन ने कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। साथ ही विज्ञप्ति में बताया गया है कि 09 ग्राम स्मैक व 189.6 लीटर नेपाली शराब सहित स्मैक तौलने का 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 01 बाइक, 01 ऑटो सहित 02 मोबाइल भी बरामद किया गया है। इधर यातायात थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 2.5 हजार रुपए का जुर्माना राशि भी वसूल किया है। वहीं जिले के विभिन्न थाना व ओपी क्षेत्रों से 14 गिरफ्तारी करते हुए अलग-अलग कांडों में 03 कुर्की जब्ती भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *