सारस न्यूज, अररिया।
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में मौजूद लोग।
तेगछिया स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में 88 बी त्रिमूर्ति शिव जयंती के अवसर पर भव्य झांकी व शांति पदयात्रा दिनेश भाई व किरण बहन के नेतृत्व में निकाली गई। वहीं अतिथि के रूप में बखरी डिग्री कॉलेज के संस्थापक पंडित त्रिलोकनाथ झा, जिप सदस्य आकाश राज गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार झा, भाजपा युवा जिला प्रवक्ता राहुल झा शांडिल्य, शिक्षक जगत मिश्रा, सूर्यकांत झा, बालकृष्ण मिश्रा, रामकृष्ण झा, प्रेमनाथ झा, विनोद मिश्र, अभयानंद झा, हरेराम झा ने कलश के साथ शांति पदयात्रा को रवाना किया। इससे पूर्व ब्रह्माकुमारी जिला संचाली का उर्मिला दीदी ने सभी को शुभकामना दी व कहा की परमपिता परमात्मा शिव बाबा हम सभी मनुष्य आत्माओं का परमपिता है व दुखहर्ता सुख कर्ता है। उनके स्नेहमयी याद से आत्मा पावन बनेगी। मौके पर सिमरन बहन, लाडली बहन, शांति बहन, दया बहन, खुशबू बहन, सागरी बहन, अंबिका बहन, विकास भाई, लक्ष्मण भाई, गजेंद्र भाई, तिलचन भाई, बिहारी भाई सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।