सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
खोरीबाड़ी में नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया। मृतक का नाम प्रियंका दास (17) है। यह घटना खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 11 बजे मृतक की बहन निजी घर से घर लौटी तो घर का दरवाजा बंद पाया गया। कुछ देर बाद जब उसे कोई जवाब नहीं मिला तो उसने आस-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने दरवाजा खोला और लटकता हुआ शव को देखा। सूचना मिलने पर खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय पंचायत सदस्य बप्पी दास ने कहा कि मृतक के पास मोबाइल फोन था, सब कुछ प्रशासन पर छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।