• Thu. Jan 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में 50 लाख रुपए के ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

फांसीदेवा के घोषपुकुर चौकी की पुलिस ने 50 लाख रुपए के ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रहमान शेख (18)है। वह मालदा का रहने वाला है। घोषपुकुर चौकी की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर फांसीदेवा ब्लॉक अंतर्गत घोषपुकुर में अभियान चलाया और एक युवक को रोका। इसके बाद युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 500 ब्राउन शुगर बरामद हुआ।
इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। घोषपुकुर चौकी पुलिस सूत्रों के अपुसार युवक के बैग से 500 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपए है। बरामद ब्राउन शुगर तस्करी के लिए मालदा से सिलीगुड़ी ले जाया जा रहा था। आरोपी को शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *