• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बागडोगरा में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना बागडोगरा के केष्टपुर इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन पर उक्त व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद बागडोगरा थाने की पुलिस और रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा। रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *