• Sat. Feb 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढ़ागाछ थाना में महिला सिपाही कर्मी की सांप काटने से हुई मौत, पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ़ ऑनर देते हुए सम्मानित किया गया।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

टेढ़ागाछ थाना में पद स्थापित महिला सिपाही कर्मी शांति कुमारी को गुरुवार को सांप ने काट लिया था। इस दौरान महिला सिपाही कर्मी शांति कुमारी की अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई थी। वही पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल के बाद आज शुक्रवार को महिला सिपाही कमी शांति कुमारी के पार्थिव शरीर को किशनगंज पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर देते हुए सम्मानित किया गया। इस दौरान किशनगंज एसपी सागर कुमार, डीएसपी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टाउन थाना अध्यक्ष, महिला थाना अध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *