• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दुकान निर्माण कर रही महिला के साथ स्थानीय लोगों ने की मारपीट, महिला सदर अस्पताल में भर्ती।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज जिले के मोतीहारा में महिला सुनीता देवी पति राजकुमार बोसाक अपनी जमीन पर दुकान का निर्माण कर रही थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां पर दुकान बनाने नहीं देंगे हम लोगों को जाने-आने में परेशानी होगी। वही इस दौरान महिला सुनीता देवी ने इसका विरोध करते हुए दुकान का निर्माण कर रही थी तो अचानक स्थानीय लोगों ने सुनीता देवी पर हमला कर दिया। जिससे महिला सुनीता देवी घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला सुनीता देवी के परिवार वालों ने इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *