• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डे-मार्केट स्थित शीतला माता मंदिरों में जुटी महिला श्रद्धालुओं की भीड़, ठंडे पकवानों के भोग से माता को प्रसन्न किया।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज जिला मुख्यालय सहित जिले भर में आज शीतला सप्तमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के डे-मार्केट स्थित शीतला माता मंदिर में महिला श्रद्धालुओ की शीतला माता की पूजा अर्चना करने को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने शीतला माता की पूजा-अर्चना की और शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर प्रसन्न करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में भी लोगों ने ठंडे पकवानों का ही सेवन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *