• Fri. Mar 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया में एक लीटर देशी शराब के साथ आरा निवासी गिरफ्तार।

सारस न्यूज, अररिया।

नगर थाना पुलिस ने देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। व पुराने कांड के अन्य एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना की पुलिस में शामिल अपर थानाध्यक्ष कुमार ऋषिराज ने पंचकोड़ी चौक से नवादा भोजपुर के आरा पकड़ी थाना निवासी विकास कुमार पिता रामावतार प्रसाद को 01 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही प्राथमिकी दर्ज कांड संख्या 214/14 के तहत उक्त आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुराने कांड संख्या 1154/23 में गैयारी निवासी बलराम यादव पिता उचित लाल यादव को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *