• Tue. Feb 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में भारी संख्या में खुखरी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी में भारी संख्या में खुखरी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम नूर बहादुर कामी (53) है। वह कालिम्पोंग का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी के पानीटंकी मोड़ पर नाका चेकिंग के दौरान पानीटंकी चौकी की पुलिस ने सिलीगुड़ी-कालिम्पोंग जा रही एक बस से 21 पीस खुखरी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति के पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 21 पीस खुखरी बरामद हुआ । बरामद खुखरी का बाजार मूल्य 16 हजार रुपए है। व्यक्ति खुखरी को कालिम्पोंग ले जा रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आख़िर लोकसभा चुनाव से पहले भारी संख्या में खुखरी कालिम्पोंग क्यों ले जाई जा रही थी। पुलिस ने इस बात की भी जांच की है कि क्या इसके पीछे राजनीतिक कनेक्शन है। बुधवार व्यक्ति को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *