सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
5 अप्रेल 1659- मकसूदाबाद की लड़ाई में शुजा की हार।
5 अप्रेल 1908- भारत के पहले दलित उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का जन्म।
5 अप्रेल 1919- आधुनिक भारतीय मर्चेंट शिपिंग की शुरूआत। सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी का 5,940 टन का पोत लिबर्टी अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ।
5 अप्रेल 1930- गांधी जी नमक कानून तोड़ने के लिए अपने अनुयायियों के साथ दांडी पहुंचे।
5 अप्रेल 1949- भारत स्काउट्स ऐंड गाइड्स की स्थापना।
5 अप्रेल 1961- सरकार के प्रायोजन वाली पहली फार्मासूटिकल कंपनी इंडियन ड्रग्स ऐंड फार्मासूटिकल लिमिटेड की स्थापना।
5 अप्रेल 1964- मर्चेंट नेवी के लिए देश में पहली बार नैशनल मैरिटाइम डे मनाया गया।
5 अप्रेल 1979- देश का पहला नौसेना संग्रहालय बंबई (अब मुंबई) में खुला।
5 अप्रेल 1986- मुनि की रेती में हिलने वाले सबसे बड़े पुल शिवानंदझूला के निर्माण का काम पूरा।
5 अप्रेल 1993- फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती का अल्पायु में निधन।
5 अप्रेल 1999- मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों को जान से मारने के अभियान की शुरुआत की गई।
5 अप्रेल 2006 -आज के दिन ही सिंगापुर में 45 भारतीय लोगों को आव्रजन अपराधों में पकड़ा गया था।
5 अप्रेल 2008 -आज के दिन ही पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनी थीं।
5 अप्रेल 2017- आज ही के दिन लोकसभा में फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान विधेयक पारित हो गया था।
