• Fri. Mar 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पॉस्को एक्ट में फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की जब्त।

सारस न्यूज़, अररिया।

आरोपी के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करती महिला थाना पुलिस।

महिला थाना पुलिस ने पॉस्को एक्ट में एक पुराने कांड के फरार आरोपी के घर कुर्की जब्ती कार्रवाई की है। इसकी जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला ने बताया कि महिला थाना कांड संख्या 40/23 धारा 376 भादवि व सेक्शन 04 पॉक्सो एक्ट में आरोपी जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकन निवासी साकिब उर्फ टुन्नू पिता दाऊद फरार चल रहा रहे है। जिसमें घर पर कई बार छापेमारी चलाने के बाद भी आरोपी घर से बाहर रहा है। इसके बाद रविवार को उक्त आरोपी के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई है। मौके पर एसआई महेश यादव सहित दर्जन भर सशस्त्र बल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *