• Sun. Feb 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिवान में ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, दो महिलाओं और तीन बच्चों की गई जान।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी। हादसा सिवान- गोरखपुर रेल खंड पर मैरवा थाना इलाके के लक्ष्मीपुर रेलवे क्रासिंग के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक खेत से गेहूं काटकर एक एक परिवार के लोग लौट रहे थे और रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी दोनों ट्रैक पर गाड़ियां आ गयीं और सभी लोग उसकी चपेट में आ गये।

हादसे में 4 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस भयंकर हादसे में मारे गये लोगों की पहचान सुनीता देवी और श्रीमती देवी के रूप हुई है। इसके अलावा 3 बच्चों की भी इस हादसे में मौत हो गयी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हाहाकार मच गया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोग जमकर हंगामा कर रहे हैं। बीच सड़क पर शव रखकर लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जबतक मुआवजा नहीं मिलेगा, शवों का पोस्टमार्टम नहीं होगा। फिलहाल जीआरपी और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और लोगों को समझाने की कोशिशों में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *