Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

12 अप्रेल 1801-विलियम कैरी को फोर्ट विलियम कॉलेज आफ कलकत्ता में बांग्ला भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।

12 अप्रेल 1801- आज ही के दिन रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया था।

12 अप्रेल 1885- मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म।

12 अप्रेल 1927 -ब्रिटिश कैबिनेट ने महिलाओं को वोटिंग अधिकार देने का समर्थन किया।

12 अप्रेल 1945- अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रेंकलिन रूजवेल्ट का रहस्यमय परिस्थितियों में निधन।

12 अप्रेल 1954- आज ही के दिन कलाकार, निर्देशक और गीतकार सफ़दर हाशमी का जन्म हुआ था।

12 अप्रेल 1955- डाक्टर जोनास साल्क ने पोलियो की दवा ईजाद करने का ऐलान किया।

12 अप्रेल 1961-सोवियत संघ ने अंतरिक्ष में अपना वर्चस्व कायम करते हुए यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा। वह अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले मानव थे। मेजर यूरी ने बैंकनूर अंतरिक्ष केंद्र से वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी। उस वक्त उनकी उम्र 27 साल थी।

12 अप्रेल 1978- भारत की पहली डबल डेकर रेलगाड़ी बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुई।

12 अप्रेल 1978 -आज के दिन ही एक सुप्रसिद्ध शायर ताज भोपाली का निधन हुआ था।

12 अप्रेल 1992- आज ही के दिन हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई थी।

12 अप्रेल 2007- पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी।

12 अप्रेल 2014- आज ही के दिन मशहूर गीतकार गुलजार को 2013 के लिए दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *