• Sat. Feb 28th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

13 अप्रैल 1699 – सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। हर साल इसी दिन बैसाखी का त्यौहार बनाया जाता है।

13 अप्रैल 1772 – ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष वॉरेन हेस्टिंग्स बनाए गए थे।

13 अप्रैल 1796 – अमेरिका में पहला हाथी भारत से ले जाया गया।

13 अप्रैल 1881 – आज ही के दिन भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे हैरी ग्राहम हैग का जन्म हुआ था।

13 अप्रैल 1919 – अंग्रेज सैनिको ने जलियांवाला बाग में शांतिपूर्ण सभा कर रहे निहत्थे भारतीयों पर गोली चला कर सैकड़ों की जान ले ही। इस दौरान हज़ारों लोग घायल हुए। इस घटना ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का रूख मोड़ दिया।

13 अप्रैल 1940 – आज ही के दिन प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका नजमा हेपतुल्ला का जन्म हुआ था।

13 अप्रैल 1947 – भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक संबंध स्थापित।

13 अप्रैल 1960 – फ्रांस ने सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण किया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बना।

13 अप्रैल 1963 – आज के दिन ही भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का निधन हुआ था।

13 अप्रैल 1973 – आज ही के दिन फिल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन हुआ था।

13 अप्रैल 1984 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रन से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।

13 अप्रैल 1997 – अमेरिका के युवा गोल्फ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स ने 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतकर सबसे कम उम्र में यह खिताबी विजय दर्ज की। जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

13 अप्रैल 2000 – आज ही के दिन लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनी गई थीं।

13 अप्रैल 2005 – भारत के विश्वनाथन आनन्द चौथी बार विश्व शतरंज चैंपियन बने थे।

13 अप्रैल 2018 – 65वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स की घोषणा हुई थी। मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार व एक्टर विनोद खन्ना को दादासाहेब फाल्‍के अवार्ड दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *