• Fri. Dec 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी : फूलबाड़ी में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया। यह घटना सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग संलग्न फूलबाड़ी बटालियन मोड़ इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति बाइक से सिलीगुड़ी से जलपाईगुड़ी के फाटापुकुर जा रहा था। तभी फूलबाड़ी के बटालियन मोड़ इलाके में सड़क के किनारे बाइक ट्रैफिक पुलिस के बैरक में जा टकरा गयी। इस घटना में बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

जिससे बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक बाइक चालक का नाम पता नहीं चल पाया है। घटना की खबर मिलते ही फूलबाड़ी हाईवे ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *