• Sun. Mar 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

असाम निवासी रेलवे कर्मचारी किशनगंज रेलवे स्टेशन के ओवर ब्रिज से गिरा, हुई मौत।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

असाम निवासी रेलवे कर्मचारी व्यक्ति पिंटू पाल पिता स्वर्गीय गोपाल पाल किशनगंज रेलवे स्टेशन के ओवर ब्रिज से अचानक गिर गया। मौके पर ही रेलवे कर्मचारी पिंटू पाल की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा रेलवे कर्मचारी पिंटू पाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार पिंटू पाल अररिया रेलवे में कार्यरत था। अपने घर असाम जाने के लिए किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वहीं इस दौरान किशनगंज रेलवे स्टेशन के ओवर ब्रिज के सीधी से अचानक गिर गया। जिस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *