Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

झूठ की राजनीती कर रही मोदी सरकार, बहादुरगंज में चुनावी सभा के दौरान गर्जे मल्लिका अर्जुन खड़गे।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।

आगामी 26 अप्रैल को होने वाले द्वितीय चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर आज बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के लोहागाड़ा हाट में कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनावी सभा का आयोजन किया गया। जहां चुनावी सभा को सम्बोधित करने के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह एवं अन्य कई दिग्गज जनप्रतिनिधि पहुंचे। वहीँ कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को सुनने के लिए हजारों की तादाद में आवाम पहुंची।

जहां आमजनता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कोई मामूली चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश को बचाने के लिए संविधान को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि कोई आएगा जाती धर्म के नाम पर भरकायेगा पर हमें भड़कना नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के द्वारा कितने वायदे किये थे ओर कितने उन्होंने पुरे किये यह जनता को देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा की मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वायदा किया था जो आजतक उन्होंने पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानो को आमदनी दुगुनी करने कि बात कही थी जो कि आजतक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार युवाओं को सिर्फ बर्बाद कर रही है। बड़े बड़े कारखानों को वर्तमान सरकार के द्वारा आयेदिन बंद किया जा रहा है। उन्होंने महंगाई एवं बेरोजगारी पर जोड़ देते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो महंगाई, बेरोजगारी को क्षेत्र से दूर करने का कार्य किया जायगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ झूठ कि राजनीति करना जानती है।

वहीँ प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि मोदी से आँख में आँख डालकर उनकी बुरी नीतियों का मल्लिका अर्जुन खड़गे लगातार विरोध करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुचना के अनुसार प्रथम चरण में चारों सीट में चल रहे मतदान में आमजन महागठबंधन को विजयी बनाने के लिए ही आज मतदान कर रहे है एवं महागठबंधन कि जीत तय है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कभी भी महंगाई बेरोजगारी कि चर्चा नहीं करते है।

वही सभा को सम्बोधित करते हुए बहादुरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि हम जानते हैं किशनगंज कि आवाम वर्तमान सांसद से नाराज हैं परंतु नाराजगी को भूलकर हम सभी को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाकर लोकसभा भेजना है ताकि क्षेत्र में चौमुखी विकास हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *