• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधान नगर थाना की पुलिस ने चोरी व छिनतई की हुए 29 मोबाइल फोन लौटाए।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी में हर दिन कई लोगों के मोबाइल फोन या तो छिनतई या फिर चोरी हो जाते है। जिसे पाने की उम्मीद लोगों को नहीं होती है। लेकिन प्रधान नगर थाने की पुलिस ने 29 लोगों के चोरी और छिनतई के मोबाइल फोन बरामद कर आज उसके मालिक को सौंप दिया है। इधर, मोबाइल फोन को पाकर लोगों ने खुशी जाहिर किया। जिसके बाद सभी ने पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया। प्रधान नगर थाना के आईसी बी डी सरकार ने कहा कि थाने में मोबाइल फोन छिनतई या फिर चोरी के कई शिकायत दर्ज थे। जिसे ढूँढ कर आज उसके मालिक को सौंप दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *