Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

1 मई 1886- अमेरिका के शिकागो में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल, मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत।

1 मई 1897- स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

1 मई 1908- प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी।

1 मई 1914- कार निर्माता फोर्ड वह पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।

1 मई 1923- भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत।

1 मई 1956- जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई।

1 मई 1960- महाराष्ट्र और गुजरात अलग अलग राज्य बने।

1 मई 1972- देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण।

1 मई 1988- आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म हुआ था।

1 मई 1993 – श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु।

1 मई 1999 – नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त।

1 मई 2011-अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *