• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में सीसीटीवी कैमरे में कैद शातिर चोर को पहुंचाया सलाखों के पीछे।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सीसीटीवी कैमरे ने शातिर चोर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम ब्रिजेन तमांग (28) है। वह मूल रूप से कलिंगपोंग का निवासी है। लेकिन वर्तमान में उसका ठिकाना , सिलीगुड़ी जंक्शन झंकारमोड़ और बागराकोर्ट है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पानीटंकी चौकी की पुलिस को हिलकर्ट रोड स्थित एक घर के अंदर से वॉशिंग मशीन चोरी करने का सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा था। उस फुटेज की जांच के दौरान पुलिस को चोर का चेहरा दिखा। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूत्रों की मदद से रविवार को ही सूर्यसेन पार्क संलग्न इलाके से ब्रिजेन तमांग को गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि कुछ दिन पहले उसने 16 नंबर वार्ड के हाकिमपाड़ा इलाके एक घर से सोने के आभूषण और नकदी चोरी की थी। साथ ही वह अपने एक साथी के साथ मिलकर शहर के विभिन्न जगहों से एसी का तार चोरी किया था। फिलहाल पुलिस ने उसके बयान के आधार पर चोरी हुए एसी के तांबे के तार बरामद कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *