• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को भाजपा ठाकुरगंज ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज द्वारा बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संघ के प्रचारक एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर ठाकुरगंज नगर अंतर्गत शिशु विद्या निकेतन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने किया। सभा में दो मिनट का मौन रखकर सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा कार्यकर्ता सह पार्षद अमित सिन्हा ने किया। श्रद्धांजलि सभा में अपने संबोधन में वक्ता के रूप में विभाग संघ चालक नगराज नखत भाजपा नेता देवकी अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह भाजपा नेता मनोज सिंह भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धर्म लाल सिंह विद्यालय के सचिव शेखर चंद्र अग्रवाल भाजपा नेता विजय शर्मा ने कहा की स्वर्गीय सुशील मोदी जी का जन्म 05 जनवरी 1952 को हुआ निधन 13 मई 2024 को दिल्ली में हुआ।स्वर्गीय सुशील मोदी जी बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री वित्त मंत्री के रूप में सफल कार्य किए तथा बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संघ के प्रचारक एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। सभी ने कहा की सुशील जी लोकसभा, राज्यसभा, विधान सभा, विधान परिषद चारों सदन के सदस्य रहे। श्रद्धांजलि सभा में संघ के विभाज संघचालक नगराज नखत भाजपा नेता देवकी अग्रवाल मनोज सिंह जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह लोजपा नेता किशन बाबू पासवान वरिष्ट नेता कुलभूषण सिंह हंसराज नखत वरिष्ठ नेता विजय शर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश साह अनिल महाराज शेखर चंद्र अग्रवाल पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष खोखा सरकार भाजपा मंडल महामंत्री बासु सिंह सन्नी झा देवाशीष विश्वास गोपेश यादव चंद्रकांत गौतम चांदना मजुमदार राहुल पासवान गणेश सिन्हा लक्ष्मण झा पवन भट्ट गोपाल सिंह महेश सिंह दिनेश साह नवल सिंह साजन जायसवाल सहित संघ भाजपा विधार्थी परिषद के सदस्य सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *