• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ब्राउन शुगर तस्करी मामले में एक और महिला गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में एक और महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला का नाम सुचित्रा महंत है। वह खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के गौरसिंह जोत की रहने वाली है। पुलिस ने सुचित्रा महंत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। मालूम हो कि पानीटंकी चौकी की पुलिस ने गत सोमवार को खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी के ओवरब्रिज संलग्न इलाके में छापेमारी कर 52 ग्राम ब्राउन शुगर और 19 बोतल प्रतिबंधित कप सिरप और लगभग लाखों रुपए के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर पुलिस ने सुचित्रा महंत को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *