• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव सह पूर्व वार्ड पार्षद वासुदेव बिहानी का निधन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव सह पूर्व वार्ड पार्षद वासुदेव बिहानी का शुक्रवार को निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वे सिलीगुड़ी के निजी अस्पताल में इलाजरत थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से उनके परिजनों सहित श्याम प्रेमियों के बीच गम का लहर दौड़ पड़ा। उनके निधन पर श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष ललित मित्तल, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, मदन शर्मा, जुगल किशोर तोषनीवाल, सुबोध माहेश्वरी, राजकरण दफ्तरी, पूर्व नप अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, पंडित किशन लाल उपाध्याय, सुशील शर्मा, जीतेश अग्रवाल, वार्ड पार्षद मनीष जालान, तेजकरण छाजेड, राजू शर्मा, भावेश जालान, संदीप भारेच आदि लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। मालूम हो कि वासुदेव बिहानी पिछले कई वर्षों से श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव पद पर रहते हुए बेहतर काम किए। श्रीश्याम जन्मोत्सव एवं श्री श्याम महोत्सव हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से संचालन करने में उनका अहम योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *