सिलीगुड़ी: सिंगतम के पास सांगखोला में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में छह लोग थे। सूत्रों के अनुसार आज तड़के उक्त वाहन सिलीगुड़ी से गंगटोक जा रहा था। तभी वाहन रानी खोला नदी में गिर गया, जिससे वाहन चालक समेत दो की मौत हो गई।
हादसे में मरने वालों में कोलकाता निवासी रवींद्र नाथ पाल (72) और चालक शामिल हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायलों को सिंगतम अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग कोलकाता के रहने वाले हैं, जिनमें एक चार साल की बच्ची भी शामिल है।
सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

Leave a Reply