• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में लाखों रुपए के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

प्रधान नगर थाना व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने मादक तस्करी से पहले ही तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम रॉकी सिंह है। वह डालखोला का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात रॉकी सिंह डालखोला से ब्राउन शुगर लेकर बिक्री करने के लिए सिलीगुड़ी पहुंचा था। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर एसओजी ने प्रधान नगर थाना के साथ जंक्शन में अभियान चलाया। इस दौरान रॉकी सिंह को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा और उसकी तलाशी ली गई । उसके पास से 399 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। बरामद ब्राउन शुगर का अनुमानित बाजार मूल्य लाखों रुपया है। इसके बाद पुलिस ने रॉकी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *