सिलीगुड़ी: गुरुवार को 8वीं वाहिनीं एसएसबी खपरैल द्वारा मेरी लाइफ मिशन के अंतर्गत स्वस्थ जीवन शैली हेतु खपरैल बाजार व आसपास के क्षेत्रों में रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के विभिन्न तरीकों के बारें में जागरूक किया गया। वाहिनी मुख्यालय खपरैल मे एसएसबी अधिकारीयों द्वारा अपने सभी बलकर्मियों को स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण, उर्जा के खपत के संबंध में अवगत कराया तथा अपने निर्देशन में “मेरी लाइफ” के विशेष रैली अभियान की शुरुवात वाहिनी मुख्यालय से खपरैल क्षेत्र में की गयी। इस रैली में स्थानीय एनजीओ साइलेंट हीरोज के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। साइलेंट हीरोज के सदस्यों ने स्थानीय लोगों को नशे से होने वाले दुस्प्रभाव व नुकसान के बारे में बताया।
इस मौके पर निर्धन लोगों को कपड़े व बच्चों को पुस्तकें भेंट की गयी। लाभान्वितों ने एसएसबी के इस कल्याणकारी कार्य हेतु आभार प्रकट किया। लोगों से साफ – सफाई पर ध्यान देने और गन्दगी न फैलाने की अपील की गई। पूरे भारतवर्ष में “मेरी लाइफ” अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक धर्मस्थल, रेलवे स्टेशन, हॉस्पिटल, बस स्टैंड व विद्यालय व कस्बों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जागरूकता फैलाई जा रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply