सशस्त्र सीमा बल 52 वीं वाहिनी अररिया के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देशन में एसएसबी ने अपना 12 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। जिसमें सर्वप्रथम कमाडेंट महेंद्र प्रताप ने सलामी ली। इसके बाद एसएसबी मुख्यालय में सशस्त्र सीमा बल, नई दिल्ली के भापुसे महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी से प्राप्त बधाई संदेश को पढ़कर बल कार्मिकों व उनके परिजनों को सुनाया। साथ ही एसएसबी के कमांडेंट ने उपस्थित जवानों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस क्रम में कमांडेंट ने अपने संबोधन में वर्ष 2012 से अबतक हुई वाहिनी की उपलब्धियों को उपस्थित जनमानस को अवगत कराया। जिसमें वाहिनी द्वारा उनके किए गए अच्छे कार्यों, प्रचालन गतिविधियों में वाहिनी ने बीरपुर (बिहार), युक्सुंग(सिक्किम) एवं नक्सली विरोधी अभियान में अंतागढ़ (छत्तीसगढ़), चुनाव ड्यूटी बिहार, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश एवं पूर्वोत्तर प्रदेशों में भी अहम योगदान दिया। बताया गया कि आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी जम्मू-कश्मीर, अमरनाथ यात्रा व कई अन्य ड्यूटी में भी वाहिनी के बल कर्मियों ने अदम्य साहस एवं कार्य कुशलता का परिचय देते हुए देश के प्रति समपर्ण की भावना से कर्तव्यों को बखूबी निभाया है। इसी क्रम में वाहिनी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों के नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन सीमावर्ती क्षेत्रों में किया गया।
जिससे सीमा क्षेत्रों में रह रहे लोगों को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके। जिसमें खेल प्रतियोगिता, श्री अन्न (मोटे अनाज) उपयोग, वृक्षारोपण अभियान, मानव चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर, खेती के उपकरणों-सामग्रियों तथा खेलकूद सामग्री का वितरण, चार पहिया वाहन प्रशिक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत अभियान एवं अन्य कई प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण जागरूकता अभियान चलाए गए। जिससे सीमा में रह रहे लोगों का कई क्षेत्रो में विकास संभव हो सका। इससे स्थानीय लोग आत्मनिर्भरता की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा सशस्त्र सीमा बल एवं वाहिनी के कार्यों को सराहा जा रहा है। साथ ही इस शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित एसएसबी मुख्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में 52 वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिसमें विभिन्न प्रकार के खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें बॉलीबॉल, रस्सा-कस्सी, वृक्षारोपण, श्वान दस्ता कार्यक्रम, स्पून रेस, सुई धागा दौड़, सैक रेस, तंबोला, श्रीअन्न से बने पकवानों का मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवान, संदीक्षा परिवार मिडिया बंधुओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। साथ ही इस अवसर पर आयोजित बड़े खाने के बाद स्थापना दिवस कार्यक्रम समापन की तरफ अग्रसर हुआ।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply