• Fri. Dec 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पनोरमा ग्रुप अररिया में भी बना रहा बजट के अनुसार सोसाइटी, 09 जून को हो रहा नये प्रोजेक्ट का शुभारंभ।

सारस न्यूज़, अररिया।

पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा

जिला मुख्यालय के चंद्रा चौक समीप शिवपुरी स्थित बन रहे नव निर्मित पनोरमा ग्रुप एडडी वाटिका सोसाइटी प्रोजेक्ट का आगामी 09 जून रविवार को शुभारंभ होने का रहा है। इस बात की जानकरी पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने गुरुवार को शिवपुरी स्थित पनोरमा ग्रुप के अपने कार्यालय में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पनोरमा ग्रुप पूर्णिया के ही तर्ज पर अररिया मुख्यालय में भी हाईराइज सोसाइटी (सभी सुविधाओं से लैश) आवासीय मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसका शुभारंभ आगामी 09 जून 2024 रविवार को किया जाएगा। बताया गया कि पनोरमा ग्रुप के प्रोजेक्ट लांचिंग में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा। ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कहा की जिस तरह पनोरमा ग्रुप पिछले 2016 से अब तक पूर्णिया प्रमंडल सहित कोशी-सीमांचल के हर तबके के लोगों को हरेक सुविधाओं से युक्त सपनों का आशियाना बनाकर बसाया है। उसी तरह अब महान आंचलिक कथाशिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु की धरती अररिया में भी लोगों को उनके मन के अनुसार मकान बनाकर देने का मन बनाया है। प्रबंध निदेशक ने इसके लिए पनोरमा ग्रुप के ऊपर विश्वास जताने के साथ उन्होने 09 जून को प्रोजेक्ट लांचिंग कार्यक्रम में आने का अपील किया।

रियाल एस्टेट के क्षेत्र में पनोरमा 2016 से कर रही है कार्य।

पनोरमा ग्रुप पिछले साल 2016 से रियल एस्टेट के क्षेत्र में पूर्णिया जिले से अपनी कार्य की शुरुआत की है। जो अब अररिया के बथनाहा-भंगही, सुपौल के छातापुर में बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से पनोरमा पब्लिक स्कूल के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पनोरमा हाॅस्पीटल का निर्माण कार्य कर क्षेत्र में अपना एक अलग नाम एवं पहचान बना लिया है। पनोरमा ग्रुप द्वारा कई अन्य प्रोजेक्ट को बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण का भी कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *