• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नजरपुर पंचायत के उप मुखिया पर वार्ड सदस्यों ने लाया अविश्वास प्रस्ताव।

सारस न्यूज़, कोचाधामन, किशनगंज।

प्रखंड के नजरपुर पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ पंचायत के 15 में से आठ वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया शर्मीला बेगम के विरुद्ध शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी शम्स तबरेज आलम को एक आवेदन सौंपा है। इसके अलावा वार्ड सदस्यों ने पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव को भी आवेदन सौंपा है।
उप मुखिया के विरुद्ध मोर्चा खोल रखे वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया के द्वारा संतोषजनक क्रियाकलाप नहीं होने के कारणों को दर्शाया है। आवेदन में जिक्र किया गया है कि उप मुखिया शर्मीला बेगम अपने कार्य और कर्तव्यों से पीछे हट गई है जिससे पंचायत का विकास कार्य बाधित हो रहा है। वार्ड सदस्यों ने इस संदर्भ में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक बुलाए जाने की मांग किया है। उप मुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में वार्ड संख्या दो के वार्ड सदस्य शाकीब नौमानी, वार्ड संख्या तीन के वार्ड सदस्या जुही प्रवीन,वार्ड संख्या चार के वार्ड सदस्य राजेश ठाकुर, वार्ड संख्या छह के वार्ड सदस्य रामकुमार साह, वार्ड संख्या सात के वार्ड सदस्या अवसर जहां, वार्ड संख्या आठ के वार्ड सदस्या इंजारुन निशां, वार्ड संख्या नौ के वार्ड सदस्या निशा देवी, वार्ड संख्या 11 के वार्ड सदस्य गंगा प्रसाद यादव शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *